रांची, नवम्बर 19 -- साल 2025 के लिए झारखंड विधानसभा के उत्कृष्ट विधायक के पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है, इसके लिए विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के विधायक राज सिन्हा को चुना गया है। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हुई चयन समिति की बैठक में सिन्हा के नाम पर अंतिम मुहर लगी। इस बारे में जानकारी देते हुए बुधवार को एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में विपक्ष के नेता और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी और समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। 64 वर्षीय भाजपा विधायक राज सिन्हा साल 2014 से धनबाद विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। स्पीकर महतो ने इस बारे में संवाददाताओं से कहा, 'सिन्हा को 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा के रजत जयंती समारोह के दौरान इस पुरस्कार से सम्मानित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.