नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- साल 2025 ने साबित कर दिया कि सिर्फ बड़े स्टार, भारी-भरकम बजट और प्रमोशन करने भर से फिल्म हिट नहीं होती है। इस साल कई ऐसी बड़ी फिल्में आईं जिनसे बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की उम्मीद थी, लेकिन नतीजा उलटे रहे। खराब कहानी, कमजोर स्क्रीनप्ले और नेगेटिव रिव्यूज की वजह से ये फिल्में फ्लॉप की लिस्ट में चली गईं। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर शाहिद कपूर तक की फिल्मों के नाम हैं।सिकंदर सलमान खान की बड़ी फिल्म होने के बावजूद 'सिकंदर' दर्शकों के दिल में जगह नहीं बना पाई। भारी प्रमोशन, जबरदस्त बज, सब बेकार गया क्योंकि कहानी उम्मीद के मुताबिक नहीं थी। प्रेडिक्टेबल प्लॉट और कमजोर राइटिंग ने इसे साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर दिया। इंडिया नेट कलेक्शन: 110.1 करोड़ठग लाइफ कमल हासन की 'ठग लाइफ' साल की सबसे महंगी फ...