नैनीताल, जनवरी 3 -- नैनीताल। साल के पहले वीकेंड पर नैनीताल में शनिवार को पर्यटकों के आगमन में वृद्धि होने से सड़कें जाम से पटी रहीं l पर्यटकों के वाहनों को रूसी बाईपास से डायवर्ट किया गया। वीकेंड के चलते शहर की सभी सड़कें, मालरोड, नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग, नैनीताल-भवाली मार्ग, हिमालय दर्शन मार्ग, बारापत्थर मार्ग आदि पर सुबह से ही वाहनों की लाइन लगी रही। सड़कों पर जाम के चलते पर्यटकों और लोगों को सफर तय करने में काफी समय लगा। लोगों व पर्यटकों को शहर के अंदर जाम और पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है l एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि जाम की स्थिति नियंत्रित करने को पर्यटकों के वाहनों को रूसी बाईपास डाइवर्ट किया गया l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.