बांका, मार्च 9 -- बांका। एक संवाददाता बांका व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को नालसा और बिहार लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी के निर्देश पर वर्ष के पहले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।इसका शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार निखिलेश कुमार त्रिपाठी, डीएम सह उपाध्यक्ष अंशुल कुमार,सचिव सह अवर न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह,एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आमंत्रित विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन अनीता कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस दौरान लोक अदालत के बारे में आमजनों के बीच बढ़ी लोकप्रियता और जागरूकता में महिलाओं के योगदान के बारे में जमकर सराहना की गई।जिला जज द्वारा इस दौरान आमलोगों को संबोधित करते हुए प्रत्येक तीन माह पर होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के आयो...