नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- यूपी में साल के आखिरी दिन बड़ी मछली फंस गई है। सीबीआई के जाल में झांसी की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी (आईआरएस अधिकारी) और दो अधीक्षकों अनिल तिवारी और अजय कुमार शर्मा जाल में फंस गए हैं। आरोपियों को रंगे हाथ अरेस्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि सीबीआई को इसकी जानकारी पहले ही दे दी गई थी। सीबीआई ने ट्रेप करने के लिए जाल बुन लिया था। बुधवार की सुबह मौके पर टीम पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया। करीब आठ दिन पहले जय दुर्गा हार्डवेयर में सेंट्रल जीएसटी टीम ने छापा मारा था। उसके संबंध में ही 70 लाख रुपये घूस की मांग की गई थी। इसके बाद लगातार मामले को दबाने के लिए अफसरों और व्यापारी के बीच संपर्क चल हो रहा था। इसका सूत्रधार जीएसटी अधिवक्ता था। टीम ने व्यापारी और अधिवक्ता को जब दबोचा तो वे भागने का प्रयास करने लगे। खबर है ...