सहरसा, दिसम्बर 31 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। साल के अंत में शुरू ठंड नये साल तक सतायेगी। मौसम विभाग के अनुसार अभी लगातार 4 जनवरी तक ठंड और कोहरा छाये रहने की संभावना है। जिले में चौथे दिन मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रहा। ठंड से शहर सहित ग्रामीण इलाकों के लोग ठिठुरते रहे। सूर्य का भी दर्शन नहीं हुआ। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान में काफी कमी रही और न्यूनतम तापमान में भी कमी रही। मंगलवार को लगभग 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान और लगभग 14 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दिनभर 6 घंटे प्रति किलो मीटर रफ्तार से हवा चलने से कनकनी काफी अधिक रही। दिन में हवा चलने से कोहरा में कमी रही। लेकिन कनकनी सबसे अधिक रही। लोगों को लगातार पड़ रहीं ठंड से खासे परेशानी हो रही है। खासकर गरीबों को ठंड आफत बनने लगी है। गांवों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.