जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी अचानक तापमान गिर रहा है तो कभी पारा ऊपर चढ़ जा रहा है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा रहा। दो दिन पहले अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन सोमवार को दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़कर 25.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि सुबह और शाम ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्ष के अंत और नए साल के शुरुआती सप्ताह में तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री या उससे भी नीचे पहुंचने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट के संकेत हैं, हालांकि बीच-बीच में पारा थोड़ा ऊपर चढ़ सकता है। कुल मिलाकर अगले एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.