हरिद्वार, जनवरी 11 -- धर्मनगरी हरिद्वार में ठंड लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। रविवार को ठंड ने इस सीजन का सबसे निचला स्तर छू लिया। महज 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान महज 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दिन के समय साल का सबसे कम तापमान रहा। इससे पहले चार जनवरी को अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस और पिछले वर्ष 28 दिसंबर को 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। तापमान में गिरावट के चलते रविवार सीजन का सबसे सर्द दिन साबित हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.