देवघर, सितम्बर 8 -- इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 रविवार को था। यह घटना वैज्ञानिक दृष्टि से जितनी खास थी, उतनी ही धार्मिक मान्यताओं के कारण भी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। इसमें खास बात यह दिखा कि यह चंद्र ग्रहण भारत समेत कई देशों में दिखाई दिया। चूंकि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण हुआ, इसलिए हिंदू धर्म के अनुयायियों के बीच इसे लेकर उत्सुकता और श्रद्धा दोनों थी। इस बात की जानकारी देते हुए साइंस एंड मैथमेटिक्स डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव सह राष्ट्रीय दूरबीन कार्यशाला भोपाल में भागीदारी निभाने वाले डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने कहा कि चंद्र ग्रहण एक अद्भुत खगोलीय घटना है। जिसका गवाह पूरा देश बना। रविवार रात करीब 9:58 बजे चंद्रग्रहण शुरू हुआ और देर रात 1:26 बजे समाप्त हो गया। यह अद्भुत घटना देश के अधिकांश हिस्सों से देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.