फतेहपुर, फरवरी 7 -- मलवां,संवाददाता। स्कार्पियो में 10 किलो 420 ग्राम गांजा था। पुलिस ने शुक्रवार को लिखापढ़ी के बाद पकड़े गए दोनों तस्करों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की। वहीं मुकदमें में दोनों तस्करों से पूछताछ के बाद थाना प्रभारी की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमें में रिंकू उर्फ चुनकू को नामजद किया गया है। मलवां थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक सफेद स्कार्पियो गाड़ी से कानपुर गांजा ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर हाईवे में चेकिंग की गई। स्कार्पियो को रोका गया तो उसमें सवार ध्रुव सिंह निवासी किशनपुर कस्बा और विवेक सिंह निवासी खेमकरनपुर थाना किशनपुर से पूछताछ की गई। गाड़ी में बोरी में गांजा रखा मिला। गांजे की तौल कराई गई तो वह 10 किलो 420 ग्राम निकला। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि कानपुर में एक पार्टी को गांजा द...