आगरा, दिसम्बर 5 -- वार्ड 54 स्थित मानस नगर जयपुर हाउस का वह पार्क, जो लंबे समय से गड्ढों और अव्यवस्था के कारण उपेक्षा का प्रतीक बना हुआ था, अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। नगर निगम ने इस पार्क के व्यापक सौंदर्यीकरण को 9.90 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। वर्षों से जर्जर स्थिति में पड़े इस पार्क को नए रूप में विकसित करने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। पार्क में स्थापित किया जा रहा ओपन जिम लगभग तैयार हो चुका है। बच्चों और युवाओं के लिए लगाए गए आधुनिक फिटनेस उपकरण पार्क की रौनक बढ़ा रहे हैं। वहीं पार्क के बाहर साइट पटरी का निर्माण कार्य तेज गति से प्रगति पर है, जिससे पार्क में पहुंचना और आसपास का आवागमन व्यवस्थित हो सकेगा। प्रस्ताव क्षेत्रीय पार्षद रेनू गुप्ता दिया था। सौंदर्यीकरण के बाद पार्क न सिर्फ स्थानीय बच्चों के लिए मनोरंजन का केंद्र बनेगा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.