हापुड़, मई 16 -- थाना कपूरपुर क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर को साले बहनोई में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस को लूट की सूचना दे दी। पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव सपनावत नहर पटरी पर किसी बात को लेकर साले और बहनोई में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गांव शौलाना से लड़ते हुए नहर पटरी पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों ने पुलिस को चेन लूट की सूचना दे दी। दिन दहाड़े लूट की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है। दोनों का आपस में विवाद था। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.