एक संवाददाता, अक्टूबर 1 -- बिहार के समस्तीपुर जिले से चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। साले ने माता का प्रसाद कहकर नशीली मिठाई खिलाई और जीजा के भाई के घर से 90 लाख रुपये उड़ा ले गया। यह घटना बिथान थाना क्षेत्र के बाजार स्थित वार्ड 11 में सोमवार देर रात को हुई। नशीली मिठाई खाने के बाद घर के सभी लोग गहरी नींद में सो गए और साला अपने दोस्त के साथ रुपये लेकर फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित व्यवसायी विमल कुमार (55) ने अपने भाई के साले अमित कुमार पिता प्रेमबाबू शर्मा एवं अन्य के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी अमित मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अखाड़ाघाट का रहने वाला है। मंगलवार को पुलिस को दिए आवेदन में विमल ने कहा है कि सोमवार देर शाम उसके घर भाई का साला अमित अपने एक दोस्त के साथ आया था। उसने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.