बिजनौर, मार्च 24 -- साली के प्यार में डूबे जीजा ने अपने ही दोस्त के साथ खतरनाक साजिश रची। पत्नी की इस तरह से हत्या करा दी जिसे सुनकर किसी भी की रुह कांप जाए। हत्या को हादसे का रूप देने का प्रयास किया। पति ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। हादसे का वीडियो वायरल होने और मारी गई विवाहिता किरन के परिजनों के शक जताने पर पुलिस जांच की तो साजिश का खुलासा हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी पति व उसके कार चालक दोस्त को कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को नगीना देहात पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि अंकित कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी मौहल्ला विश्नोई सराय थाना नगीना आठ मार्च को अपनी पत्नी किरन (25 वर्ष) को अपनी ससुराल मोहल्ला रम्पुरा थाना नजीबाबाद से बाइक से लेकर लौट रहा था। अंकित ने बाइक में पेट्रोल डलवाने के बहाने नगीना बुंदक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.