बदायूं, फरवरी 22 -- मूसाझाग, संवाददाता। साली की बारात में शामिल होने आए शाहजहांपुर के बहनोई का पेड़ पर फंदे से शव लटका मिला। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। मौत के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं साली की शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकर यानि हैंगिंग से मौत होना पाया गा है। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के उतरना गांव का है। यहां के रहने वाले कुंवरपाल की बेटी नीरज की शादी में शामिल होने के लिए शाहजहांपुर जिले के थाना जैतीपुर के गांव बिनौरा के रहने वाले नीरज के बहनोई आकाश अपने पत्नी और बच्चों के साथ करीब पांच दिन पहले आए थे। घर में शादी की तैयारी चल रही थी और आकाश भी तैयारी में जिम्मेदारी निभा रहा था। शनिवार रात दातागं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.