रांची, दिसम्बर 11 -- चान्हो, प्रतिनिधि। सालिक राम पांडेय को चान्हो प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, बबलू गोप को मांडर प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। यह घोषणा गुरुवार को रांची के महिलौंग में आयोजित ग्रामीण भाजपा जिला कमेटी की बैठक में की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला चुनाव अधिकारी, पूर्व सांसद घुरनराम महली ने की। इस दौरान मांडर और चान्हो के साथ अन्य प्रखंडों के नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष सालिक राम पांडेय को भाजपा नेता सतीश शाह, कैलाश गुप्ता, गोविंद गुप्ता, चंदन गुप्ता, सतानंद सिंह आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...