मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूतापट्टी स्थित श्री सालासर हुनमान मंदिर में शनिवार हनुमान जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री बालाजी महिला मंडल की सदस्यों के साथ 108 महिलाओं ने पं*डित हरिकांत पांडेय की अगुवाई में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। जन्मोत्सव पर पूरे मंदिर परिसर को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया था। हनुमानजी का विशेष रूप से महाशृंगार बेंगलुरू के फैंसी फूलों से कोलकाता के कारीगरों ने किया। सुबह से ही हनुमानजी के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। मीडिया प्रभारी नवीन चाचान ने बताया कि शाम में मुख्य यजमान सज्जन सुरेका एवं सुनीता सुरेका को मुख्य आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन करवाकर ज्योत प्रज्वलित करवाई। उसके बाद भजन कीर्तन कार्यक्रम शुरू हुआ। महेश जोशी, अंशु केडिया आदि ने गण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.