कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर। श्री सालासर बालाजी महिला मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व कलश-पोथी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा बिरहाना रोड से विधिविधान के साथ प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश धारण कर शामिल रहीं। भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। महिला मंडल की पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार और सद्भावना का संदेश दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...