जमशेदपुर, जून 24 -- मानगो नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, नालियां गंदगी से जाम हैं और जलजमाव की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। मानसून की शुरुआत में हुई तीन दिन की बारिश ने निगम की पोल खोल दी। दर्जनों मोहल्लों में पानी भर गया, लोग छतों पर रात गुजारने को मजबूर हुए और लाखों के सामान बर्बाद हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि नगर निगम हर महीने सफाई पर करीब 10-15 लाख रुपये खर्च करता है, यानी सालाना लगभग सवा करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने के बावजूद लोगों को साफ-सुथरा वातावरण नसीब नहीं हो रहा। वार्ड 8, 9 और 10 में अलग-अलग एजेंसियों को सफाई की जिम्मेदारी दी गई है। कॉमर्शियल इलाकों में रात की सफाई व्यवस्था भी है, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। स्थानीय नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.