बिहारशरीफ, दिसम्बर 24 -- तीन दिवसीय प्रतियोगिता में दौड़ समेत कई स्पर्धाओं का हुआ आयोजन फोटो : सेंट जोसेफ-बिहारशरीफ के खंदकपर स्थित स्कूल में मेडल के साथ विजेता छात्र। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के खंदकपर स्थित एक स्कूल में बुधवार को तीन दिवसीय सालाना खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें दौड़ समेत कई स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। खो-खो, कबड्डी, बॉलीवॉल और एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखायी। विजेता छात्रों को पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया। सेंट जोसेफ अकादमी के प्राचार्य ने बताया कि लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग इवेंट आयोजित किये गये थे। बड़ी संख्या में छात्रों ने इसमें भाग लिया। खेल एक त्योहार की तरह है। त्योहार में बच्चे एकता और खेल भावना का जश्न मनाते हैं। साथ रहने और टीम वर्क की भावना विकसित होती है। ...