कटिहार, अक्टूबर 11 -- सालमारी, एक संवाददाता सालमारी पावर ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य होने के कारण शनिवार को रोटेशन पर सुबह सात बजे से दस बजे तक तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त जानकारी देते हुए ग्रिड के कनीय अभियंता राहुल कुमार ने बताया की सालमारी ग्रिड से सोनैली, बारसोई फिडर सुबह सात बजे से 8.30 बजे तक बिजली बन्द रहेगी। वहीं आजमनगर, सालमारी फीडर सुबह 8.30 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। उन्होंने बताया की मेंटेनेंस कार्य को लेकर सोनैली, आजमनगर, बारसोई, कमलाबाड़ी पावर सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति रोटेशन में 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी। उपभोक्ताओं को आवश्यक कार्य समय पर पूरा करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.