अररिया, जनवरी 3 -- अररिया, निज संवाददाता लोगों को झांसा में लेकर उनके बैंक खाता से रुपये उड़ाने व ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर गिरोह के शातिरों को सजा नहीं मिल पायी है।इस वर्ष अब तक साइबर थाने में दर्ज 50 मामलों में 24 केस में कोर्ट में शातिरों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की गयी है।साइबर थानाध्यक्ष व डीएसपी रजिया सुल्ताना ने बताया कि साइबर ठगों का नेटवर्क सात-आठ राज्यों में फैला होता है। मामले की जांच के लिए इन सभी राज्यों में आईओ को बार-बार जाने में व्यवहारिक कठिनाइयां आती है। साइबर फ्रॉड के मामले में बैंक से भी अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता है। इसके बाद भी हर महीने दो से तीन मामले की जांच कर न्यायायल में आरोप पत्र समर्पित की जाती है।कई मामलों में ऑनलाइन ठगी के रुपए को होल्ड हुआ वापस करने में साइबर पुलिस सफल रही है। अब तक साइबर ठगी के 90 लाख रुपए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.