सीवान, दिसम्बर 23 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल आंखों के ऑपरेशन के मामले में काफी पीछे है। एक आंकड़े के अनुसार, जनवरी महीने से लेकर दिसंबर तक महज 40 मरीजों के ही आंखों के ऑपरेशन की सुविधा मिल सकी है। सदर अस्पताल में आंखों में का ऑपरेशन नहीं होने के कारण कई मरीज शहर के दूसरे अस्पतालों में भटकने को मजबूर हैं। आंखों का ऑपरेशन कम होने के पीछे मौसम भी एक महत्वपूर्ण कारण माना जा रहा है। बताया गया है कि ठंड के मौसम में ही अधिकतर लोग अपनी आंखों का ऑपरेशन कराना चाहते हैं। इस लिहाज से अक्टूबर महीने से लेकर मार्च तक ऑखों के ऑपरेशन की संख्या में काफी संख्या में बढ़ोत्तरी की संभावना जतायी जा रही है। इस दौरान सदर अस्पताल में काफी संख्या में मरीज पहुंचेंगे और अपनी आंखों का ऑपरेशन कराएंगे। अस्पताल में आंखों के सर्जरी से संबंधित सभी संसाधन उपलब्ध ह...