आजमगढ़, जून 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी एक युवक की सोमवार की शाम संदिग्धावस्था में मौत हो गई। वह शादी की सालगिरह पर पत्नी से मिलने के लिए ससुराल गया था। आठ माह पूर्व उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिंकदरपुर निवासी 30 वर्षीय रवि कुमार मजूदरी करता था। 16 जून 2023 को अंबेडकर नगर के आलापुर थाना क्षेत्र के पगहरा गांव निवासी पूजा से उसकी शादी हुई थी। कुछ दिनों तक दोनों साथ रहे। आठ माह पूर्व दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद पूजा नाराज होकर मायके चली गई। चार माह पूर्व रवि कुमार पत्नी को मनाने के लिए ससुराल गया, लेकिन वह नहीं मानी। 16 जून को शादी की सालगिरह पर रवि कुमार एक बार फिर पत्नी को मनाने के लिए सुसराल पहुंचा, लेकिन बात नहीं बनी। शाम को ससुराल के गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.