रांची, जुलाई 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की बिहार प्रदेश इकाई की बैठक 20 जुलाई को गयाजी में होगी। इसमें संगठन के पदधारियों के अलावा मग परिवार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश कमेटी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय सहित कई केंद्रीय पदाधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे। महासंघ के बिहार प्रांत के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि बैठक में विशेष तौर पर दहेज प्रथा को लेकर गोष्ठी में चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि समाज में दहेज प्रथा गंभीर समस्या बन गई है। दहेज समस्या पर एवं बिहार प्रांत में संगठन के विस्तार को लेकर प्रस्तावित बैठक में चिंतन और मनन किया जाएगा। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ राष्ट्रीय के महासचिव आचार्य श्रीकृष्ण ने यह जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान ...