काशीपुर, फरवरी 21 -- काशीपुर, संवाददाता। जन सम्मेलन के दौरान एसएसपी के समक्ष लोगों द्वारा नशे को लेकर की गई शिकायतों के बाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर नशा करते सात नशेड़ियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों का पुलिस एक्ट में चालान कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। बता दें कि बीते 19 फरवरी को जनपद के नवनियुक्त एसएसपी अजय गणपति द्वारा कोतवाली में जन सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस दौरान मौजूद जनता ने प्रिया मॉल से लेकर चीमा चौराहे तक नशेड़ियों का अड्डा बना होने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद कटोराताल चौकी पुलिस ने चीमा चौराहे से प्रिया मॉल तक नशा करने वालो पर कार्रवाई करते हुए सात नशेड़ियों को पकड़ कर चौकी लाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...