फिरोजाबाद, मई 15 -- थाना दक्षिण पुलिस टीम सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वाले पांच दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा है। उनका धारा 34 के तहत चालान किया गया। थाना दक्षिण पुलिस ने मंगलवार की रात सार्वजनिक स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान थाना पुलिस ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते 69 व्यक्तियों को पकड़ा है। पुलिस की कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहा शराब पीने वालों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले लोगों के खिलाफ धारा 34 पुलिस एक्ट में कार्यवाही की है। उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों के खिलाफ निरंतर अभियान चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.