पिथौरागढ़, जनवरी 24 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों में अराजकता फैलाने पर तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को हयात राम व नरेश सिंह क्षेत्र में अराजकता फैलाते हुए मिले। इधर थानाध्यक्ष थल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में चलाएं अभियान के दौरान पुलिस को हेमराज सिंह क्षेत्र में अराजकता फैलाते हुए मिला। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की है। ------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.