दरभंगा, मई 5 -- दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन से शिवधारा मोहल्ले का दक्षिणी भाग सटा हुआ है, जबकि उत्तर में बाजार समिति मौजूद है। इसके पूरब में आजमनगर व पश्चिम में गेहुंमी मोहल्ला है। मो. इस्लाम, मो. ताहिर हुसैन, मो. शब्बीर अहमद, रहमती खातून आदि बताते हैं कि शिवधारा मोहल्ले का लगातार विस्तार हो रहा है, फिर भी अपेक्षित सुविधाओं के विस्तार की गति धीमी है। उन्होंने बताया कि बगल में शिवधारा बाजार समिति है। वहां हजारों कारोबारियों व किसानों के साथ आम लोग आवाजाही करते हैं। इसके बावजूद शिवधारा चौक पर आधुनिक सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इससे महिलाओं को भारी दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि शिवधारा या आसपास में तीन-चार किलोमीटर तक प्राथमिक उपचार की भी सुविधा नहीं है। इसके चलते लोगों को करीब 10 किलोमीटर डीएमसीएच जाना पड़ता है। जहां आने-जाने और मामूली बीमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.