हल्द्वानी, नवम्बर 7 -- हल्द्वानी। दुर्गा सिटी सेंटर चौराहा में बना सार्वजनिक शौचालय छह माह में बदहाल हो गया है। यहां लगी नलों की टोटियां चोरी हो गई हैं। स्थानीय पार्षद ने नगर निगम से इसके समाधान की मांग की है। बाजार आने वाले लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम ने दुर्गा सिटी सेंटर के नजदीक शौचालय का निर्माण किया था। छह माह पहले बने शौचालय की स्थिति रखरखाव की कमी से बदहाल हो गई है। यहां लगे नल की टोटिंया भी चोरी होने से शौचालय का उपयोग करना मुश्किल हो गया है। पार्षद रवि वाल्मिकि ने बताया कि इसकी जानकारी नगर निगम प्रबंधन को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.