मैनपुरी, फरवरी 6 -- एलाऊ। स्वच्छ भारत मिशन की सफलता के दावों के बीच क्षेत्र के ग्राम नगला गहियर में बना सार्वजनिक शौचालय हकीकत की पोल खोल रहा है। सरकारी रिकॉर्ड में यह शौचालय संचालित बताया जा रहा है, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि यह महीनों से बंद और बदहाल पड़ा है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को आज तक इसका लाभ नहीं मिल सका। जागीर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला गहियर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार शौचालय निर्माण के बाद न तो कभी नियमित सफाई कराई गई और न ही पानी, लाइट या देखरेख की व्यवस्था की गई। हैरानी की बात यह है कि हर निरीक्षण में शौचालय को ठीक बताया गया, जबकि मौके पर दरवाजे टूटे, सीटें क्षतिग्रस्त और चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। ग...