सहारनपुर, मार्च 23 -- बड़गांव। शनिवार को थाना समाधान में गांव जड़ौदा पांडा निवासी अनिल त्यागी पुत्र प्रकाशचंद ने प्रार्थना पत्र देकर पड़ौसी पर नाली को अवरूद्ध कर कब्जा करने का आरोप लगाकर सार्वजनिक रास्ते को कब्जामुक्त कराने की मांग की। गांव चिराऊ निवासी प्रमोद पुत्र रूप सिंह पड़ौसी पर पीलर तोड़कर खेत की मेड पर अवैध कब्जा करने के शिकायत की। थाना समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने शिकायत कर्ताओं की तहरीर पर संबंधित लेखपाल एंव पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम देवबंद युवराज सिंह, तहसीलदार रामपुर मनिहारन राधेश्याम शर्मा, नायब तहसीलदार संजीव कुमार ने कस्बे में बनने वाले होम्योपैथिक अस्पताल की चयनित भूमि का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.