किशनगंज, मई 29 -- किशनगंज, संवाददाता। महिला संवाद कार्यक्रम में सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था को लेकर, महिलाएं अपनी आकांक्षाएं व्यक्त कर रही हैं। दिघलबैंक प्रखंड के तुलसिया पंचायत में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने इस संबंध में अपनी आकांक्षाएँ व्यक्त की। सरकारी बस व रेल सेवा शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे इस क्षेत्र के विकास में सहायता मिलेगी। खास कर महिलाओं को यातायात में सुविधा होगी। वहीं, ठाकुरगंज प्रखंड के डुमरिया पंचायत में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने कृषि क्षेत्र में सहयोग की मांग की। अफरोज बेगम, खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए सरकार के स्तर पर नहर और सामूहिक बोरिंग ( बोरवेल ) की व्यवस्था की आकांक्षा व्यक्त की। उन्होंने किशनगंज जिला में चाय पत्ता, अनानास, ड्रेगन फ्रूट की खेती कि संभावना को दे...