रामगढ़, जनवरी 4 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला रजरप्पा रोड निवासी व सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के पूर्व कोषाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह 96 वर्ष का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। रविवार को नकटीगढ़ा स्थित गोमती नदी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पौत्र कुंदन सिंह ने दी। रामप्रवेश सिंह अपने पीछे एक पुत्र विजय सिंह सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार में सनेल राम नायक, जनार्दन पाठक, बलराम सिंह, दिलीप सिंह, राजू सिंह, फुटूक सिंह, विकास कुमार, मुरारी अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, भवानी अग्रवाल, पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...