साहिबगंज, दिसम्बर 7 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के कुशवाहा टोला स्थित आरबी पैलेस में रविवार को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति पुरानी धर्मशाला सब्जीमंडी की ओर से झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर दिव्यांगजनों के बीच कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बरहरवा पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार राणा मौजूद थे। समिति की ओर से अतिथि का स्वागत पौधा भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर किया गया। तत्पश्चात पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार राणा, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुधाकर गुप्ता, महासचिव दिनेश भारती, सचिव संजय कुमार गुप्ता एवं संयोजक कमल आर्या ने संयुक्त रूप से दिव्यांगजनों के बीच कम्बल वितरित किया। समिति के सचिव बिक्की गुप्ता ने बताया कि ठंड को देखते हुए झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर प्रखंड क्षेत्र के 200 दिव्यांगजनों के ब...