पूर्णिया, सितम्बर 22 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ में नवरात्र के अवसर पर सोमवार से सार्वजनिक दुर्गा पूजा शुरू होने जा रही है। इसको लेकर क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल व्याप्त है। मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने में मूर्तिकार व्यस्त हैं, वहीं भव्य पंडाल तैयार करने में कारीगर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। जलालगढ़ स्टेशन परिसर में होने वाली यह पूजा 1961 से नियमित रूप से आयोजित हो रही है। इसकी शुरुआत बंगाली स्टेशन मास्टर आनंद बाबू ने की थी। उन्होंने स्थानीय लोगों से संपर्क कर पूजा प्रारंभ की और धीरे-धीरे मां दुर्गा के प्रति भक्ति की भावना बढ़ी। समय के साथ स्थानीय सहयोग और रेल अधिकारियों के समर्थन से यहां स्थायी पक्का मंदिर का निर्माण हुआ। दुर्गा पूजा आयोजन रेल प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की देखरेख में संपन्न होती है। पूजा स्थल पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.