नई दिल्ली, अगस्त 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत सरकार के गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) ने देश की सार्वजनिक खरीद प्रणाली में लाए गए व्यापक बदलाव किया है। शुक्रवार को जेम के सीईओ मिहिर कुमार ने कहा कि यह मंच अब न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन के विजन पर काम कर रहा है। महज नौ वर्षों में जेम भारत का सबसे भरोसेमंद डिजिटल खरीद मंच बन गया है, जिसने महिला उद्यमियों, एमएसएमई, कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और दिव्यांगजन सहित लाखों विक्रेताओं को सशक्त किया है। 2024-25 में जेम का सकल व्यापार मूल्य 5.4 लाख करोड़ रहा, जो इसकी तेज़ी से बढ़ती लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जेम के संचालन को और अधिक समावेशी एवं सुविधाजनक बनाने के लिए कई प्रमुख सुधार किए हैं। वेंडर असेसमेंट शुल्क को तर्कसंगत बनाया गया। लेनदेन शुल्क में भारी कमी, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.