गिरडीह, जुलाई 27 -- गिरिडीह। बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल गिरिडीह शाखा इकाई की वार्षिक बैठक शनिवार को एलआईसी शाखा परिसर में गिरिडीह में हुई। बैठक में मंडलीय अध्यक्ष हेमंत मिश्रा और महासचिव जे सी मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संयुक्त सचिव सुशील कुमार सिंह, रामायण गुप्ता सहायक सचिव, सुबीर कुमार राम व सुदर्शन सिंह तथा कोषाध्यक्ष विजय कुमार चौबे, कुंदन सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया। शाखा सचिव धर्म प्रकाश ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में फिर से संजय शर्मा को अध्यक्ष व धर्म प्रकाश को सचिव बनाया गया। धर्म प्रकाश ने वार्षिक प्रतिवेदन के माध्यम से कहा कि भारत में आर्थिक असमानता, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्या बढ़ी है। सरकार सार्वजनिक क्षेत्र...