चक्रधरपुर, सितम्बर 2 -- चक्रधरपुर। सार्वजनिक आखड़ा करम परब समिति का तीन सितंबर को पूजा होगा। जहां संध्या साढ़े 6 बजे करम डाइर गाड़ा जायेगा। करम जाउआ थापना संध्या साढ़े 6 से सात बजे तक। पूजा एवं भोग वितरण संध्या 7 से 9 बजे तक होगा। जबकि रात्रि 9 बजे से प्रात: 5 बजे तक सामूहिक करम नृत्य गीत होगा। वहीं चार सितंबर को प्रात: 5 बजे जाउआ भसान, 11 से 5 बजे तक सामूहिक नृत्य गीत तथा संध्या साढ़े 5 बजे करम डाइर का विसर्जन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...