गिरडीह, सितम्बर 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कला संगम के तत्वावधान में अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित स्व. नन्दकिशोर प्रसाद स्मृति सारेगामा गीत प्रतियोगिता सीजन 13 के सेमीफाइनल का उद्घाटन शनिवार को हुआ। उदघाटन संरक्षक अजय सिन्हा मंटू व सतविंदर सिंह सलूजा, अध्यक्ष प्रकाश सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुमार ताह, सचिव सतीश कुंदन, उपाध्यक्ष अंजनी सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। सबसे पहले स्व. नन्दकिशोर प्रसाद की तस्वीर पर मल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम संचालन मनोज कुमार मुन्ना, नीतीश आनन्द ने किया। सीनियर व जूनियर ग्रुप के कलाकारों ने एक से एक गीत गाकर समां बांध दिया। अध्यक्षीय भाषण में अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने कहा कि बच्चों में संगीत की प्रतिभा को उभारने के लिए कला संगम गिरिडीह में सांस्कृतिक माहौल बनाया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.