नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- चीन और जापान के बीच में ताइवन को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने रविवार को कहा कि जापान की नई प्रधानमंत्री की ताइवान पर संभावित सैन्य हस्तक्षेप की टिप्पणियों ने सारी हदें पार कर दी हैं। गौरतलब है कि जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि चीन की नौसैनिक नाकाबंदी या ताइवान के खिलाफ कोई अन्य कार्रवाई जापान की सैन्य प्रतिक्रिया का आधार हो सकती है। जापानी प्रधानमंत्री के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय की बेवसाइट पर वांग यी ने लिखा कि जापानी प्रधानमंत्री की यह प्रतिक्रिया चौंकाने वाली है। वांग ने कहा, "यह चौंकाने वाला है कि जापान के वर्तमान नेताओं ने सार्वजनिक रूप से ताइवान मुद्दे पर सैन्य हस्तक्षेप का प्रयास करने का गलत संकेत दिया है, ऐसी बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.