सीवान, जनवरी 20 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड के सारीपट्टी गांव में वसंत पंचमी से दो दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों से आए संतों व श्रद्धालुओं का जमावड़ा होगा। दो दिवसीय संत समागम के आयोजन को लेकर चल रही तैयारियों में ग्रामीण व भक्तगण जुटे हुए हैं। इसकी तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। समाधि स्थल की मरम्मति कर रंगाई-पुताई की गई है। इसे आकर्षक ढंग से सजाने का काम चल रहा है। समाधि स्थल व मंदिर परिसर के चारों तरफ साफ-सफाई की गई है। यह रमणीक स्थल पवित्र रौनक सरोवर के किनारे अवस्थित है। यहां शैव व वैष्णव संप्रदाय के संतों का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। ठंड को देखते हुए वसंत पंचमी की रात में संतों के ठहरने, धूनी रमाने की लकड़ी की व्यवस्था करने, भंडारे के लिए सामग्री जुटाने व अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। यहां हर साल वस...