रांची, जनवरी 24 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने शुक्रवार को ओकड़ा पंचायत के सारिदकेल गांव में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उद्वह सिंचाई योजना का नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों में योजना को लेकर खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। मौके पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि यह उद्वह सिंचाई योजना क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कृषि और सिंचाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी और उसी दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों को नियमित सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराएगी, जिससे खेती अधिक लाभकारी बन सकेगी। ...