अलीगढ़, जनवरी 28 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सारसौल चौराहे को जाम मुक्त करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। मंगलवार को एसपी ट्रैफिक मय फोर्स चौराहे पर पहुंचे और चौराहे की खामियों का निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात सुचारु बनाए रखने के दिशा निर्देश भी दिए। दोपहर में चौराहे पर एसपी ट्रैफिक व सीओ ट्रैफिक पहुंचे थे। चौराहे पर चारों तरफ से वाहनों का आना-जाना बना हुआ था। इस दौरान कई लोग मनमानी करते दिखे। उसी समय तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि यातायात का सुचारु बनाए। इसके बाद वाहनों को उनकी संख्या के हिसाब से निकाला जाने लगा। एक लाइन को एक बार के लिए छोड़ा गया। तीन लाइन को रोका गया। इससे चौराहा जाम से मुक्त दिखा। इसके बाद दूसरी लाइन के वाहनों को रवाना किया गया। चौराहे पर एक लाइन के वाहन तीन दिशाओं में जाते हैं। ऐसे में दूसरी लाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.