देवघर, अगस्त 4 -- सारवां,प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलन के पुरोधा सह पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को सारवां में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सूबे के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख सहित अन्य लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर स्व.शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर लोगों ने शिबू सोरेन अमर रहे का नारा भी लगाया। शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर का दर्शन करने रांची जा रहे पूर्व कृषि मंत्री ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शिबू सोरेन का परलोक गमन की खबर से मुझे ही नहीं पूरे झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है। कहा कि वे झारखंड के पिता थे। झारखंड आंदोलन व अलग राज्य बनाने में इनका अहम योगदान रहा है। कहा दिशुम गुरु शिबू सोरेन के योगदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.