देवघर, जनवरी 6 -- सारवां,प्रतिनिधि। मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण वित्तीय वर्ष 2024-25 प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन प्रखंड सभागार में प्रमुख फुकनी देवी की देखरेख में किया गया। जिसमें मनरेगा लोकपाल कल्पना झा, बीडीओ रजनीश कुमार, मनरेगा बीपीओ सुधांशु शेखर सिंह, जिप सदस्य जितेंद्र कुमार सिंह, जदुमणि तांती, मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक सहित सभी ज्यूरी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 14 पंचायत का सोमवार को जनसुनवाई हुआ। जिसमें 353 मुद्दा ऑडिट के लिए आया। योजना के क्रियान्वयन में काफी गड़बड़ियां पकड़ी गई। इसमें 69 हजार 113 रूपए का कुल रिकवरी हुआ। साथ ही 31 हजार 560 रूपए का फाइन किया गया। प्रखंड लेवल पर 12 मुद्दा भेजा गया था। जिसका आज शांतिपूर्वक जनसुनवाई करते हुए निपटारा किया गया। साथ ही 6-7 मामले में जांच टीम गठित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की...