देवघर, सितम्बर 25 -- देवघर, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक सौरभ के निर्देशन में साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सारवां थानांतर्गत बाघा पाथर जंगल से दो साइबर अपराधियों को दबोचा गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध जंगल में छुपकर फर्जी बैंक अधिकारी, ग्राहक सेवा प्रतिनिधि और सरकारी पदाधिकारी बन आमलोगों को फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल कर ठगी का शिकार बना रहे हैं। सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें दो साइबर अपराधी पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों में जसीडीह थाना के संग्रामलोढ़िया गांव निवासी 29 वर्षीय उमाशंकर दास, 20 वर्षीय रजनी कुमार दास दोनों के पिता शक्ति चरण दास शामिल है। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 2 मोबाइल, 2 सक्रिय सिमकार्ड, 1 प्रतिबिंब में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.