देवघर, जून 6 -- सारवां प्रतिनिधि थानांतर्गत डहुआ जोरिया के नौखिला मौजा के पीछी डहुआ में निर्माणाधीन पुल के समीप गुरुवार सुबह विद्युत स्पर्शाघात में नौखिला गांव निवासी 17 वर्षीय गौतम यादव, पिता- चतुरानंद यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जानकारी के अनुसार गौतम हर दिन की तरह सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए जोरिया की तरफ जा रहा था। उसी क्रम में अचानक वहां एक बिजली पोल के समीप बिजली धारा प्रवाहित झूल रहे तार की चपेट में आ गया। जिसके संपर्क में आने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की खबर परिजनों व ग्रामीणों को मिलते ही काफी संख्या में लोग जमा हो गये। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई सुखराम नाग व किरण बास्की सदलबल घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी लेने के बाद लाश जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.