देवघर, जुलाई 13 -- सारवां प्रतिनिधि नारंगी पंचायत के दिवंगत मुखिया का पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से शनिवार शाम पैतृक गांव बाराकोला पहुंचा। शव पहुंचते ही वहां इंतजार में खड़े लोगों की आंखे भर आईं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। उपस्थित लोगों ने परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाने का काम किया। मृतक अपने पीछे एक पुत्र व पुत्री छोड़कर गये हैं। बताते चलें कि दिवंगत मुखिया की इलाज के क्रम में दिल्ली में हृदय गति रुकने से शुक्रवार को हो गई थी। खबर मिलते ही बीडीओ रजनीश कुमार सहित सभी मुखिया, प्रखंड व अंचल कर्मियों द्वारा प्रखंड सभागार में शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत मुखिया को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख द्वारा मुखिया के असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया गया। उन्होंने कहा कि मिथिलेश सिंह मृदुभाषी व कर्मठ थे। विधायक प्रतिनिधि मि...