देवघर, सितम्बर 2 -- देवघर, प्रतिनिधि पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देशन में साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत दलीरायडीह जंगल से छह साइबर अपराधियों को धर-दबोचा गया है। पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति जंगल क्षेत्र में छुपकर फर्जी बैंक अधिकारी, ग्राहक सेवा प्रतिनिधि और सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल कर रहे हैं और उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें छह साइबर अपराधी पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों में मधुपुर थाना के दुलीडीह गांव निवासी 33 वर्षीय रंजीत दास, पिता- बासकी दास, खागा थाना के रघुनाथपुर गांव निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.